Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

अजमेर: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत

433

- sponsored -

 

- Sponsored -

बिहार न्यूज़ लाइव / अजमेर /(हरिप्रसाद शर्मा)कोटा स्टेट हाईवे पर देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो जनों की दर्दनाक मृत्यु हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर सरवाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को सरवाड़ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे गोयला पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल के टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल सवार उछलकर काफी दूर जा गिरे। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर 108 मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सरवाड़ चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों दो जनों को मृत घोषित किया। जबकि एक की हालत गंभीर होने पर रेफर किया। घटना की सूचना मिलने पर थानाधिकारी सुरेन्द्र गोदारा पुलिस जाप्ते के मौके पर पंहुचे ओर घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान हिम्मत पुत्र श्रवण रावत उम्र 22 वर्ष निवासी नेडलिया थाना पुष्कर व राधेश्याम पुत्र मेवा भील उम्र 20 वर्ष निवासी पुष्कर के रूप में हुई। जबकि कानाराम पुत्र रामपाल रावत उम्र 27 निवासी नेडलिया पुष्कर की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर किया। जिसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार म्रतक राधेश्याम भील बीति रात अपने बडे भाई के ससुराल गोयला में आयोजित शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने दो दोस्तो के साथ पुष्कर से गोयला आ रहे थे। इस दौरान गोयला पेट्रोल पम्प के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राधेश्याम भील की करीब 1 साल पूर्व शादी हुई थी। जबकि हिम्मत रावत की दिसंबर 2022 में शादी हुई थी। हिम्मत व काना रावत पुष्कर मण्डी में फुल की दुकान चलाते है। बताया जा रहा है कि राधेश्याम भील भी वही कामकाज करता है।

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- sponsored -

- sponsored -

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More