Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

अररिया: भरगामा प्रखंड के प्रत्येक बूथ पर कमिटी का हुआ सत्यापन

439

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव /अंकित सिंह। भरगामा। भाजपा की तरफ से भरगामा प्रखंड क्षेत्र में आगामी लोकसभा चुनाव दमखम से लड़ने के लिए तैयारियां तेज हो गई है। इसको लेकर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित कर रणनीति बनाई। वरिष्ठ भाजपा नेता चन्द्रानंद झा चाणक्य की देखरेख मे आयोजित इस बैठक में प्रखंड के प्रत्येक बूथ पर कमिटी का सत्यापन किया गया।

 

साथ ही पन्ना प्रमुख तक भाजपा के संदेश को पहुंचाने तथा आगामी चुनाव के मद्देनजर प्रत्येक बूथ पर पार्टी को मजबूती देने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

 

बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता चन्द्रानंद झा चाणक्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इसमें किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जाता है। छोटे से छोटे और बड़े से बड़े कार्यकर्ता को समान अधिकार दिया जाता है। यही कारण है कि भाजपा बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसमें सभी छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं का सहयोग है। मौके पर आडवाणी नगर के मंडल अध्यक्ष कौशल सिंह भदौरिया पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक मेहता,चंद्रानंद झा चाणक्य,विमल सिंह, परमानन्द साह,बिरेन्द्र मंडल,बालो झा,रघुनंदन साह,गजेंद्र दास,यदुवंश झा,शशिकांत राय,अर्जुन ठाकुर,चंदेश्वरी सरदार,राम सिंह सरदार,रामानंद सरदार, महेंद्र दास,कैलाश दास,प्रमोद चौपाल,चंदन चौपाल बिनोद चौपाल लड्डु एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

भरगामा में भाजपा की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More