Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

गोपालगंज: प्रमोद कुमार पटेल को जदयू प्रदेश महासचिव बनाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर लोगों ने दीया बधाई एवं शुभकामनाएं

203

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव /गोपालगंज संवाददाता दीपक कुमार दुबे की रिपोर्ट/ गोपालगंज- बिहार जनता दल यूनाइटेड के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश सचिव व राज्य परिषद सदस्य प्रमोद कुमार पटेल को जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी द्वारा 2023 नवगठित प्रदेश कमेटी में प्रदेश महासचिव की जिम्मेवारी दिए

 

जाने पर कार्य कर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा , विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रमोद कुमार पटेल पार्टी की स्थापना काल 1994 से समर्पित कार्यकर्ता के रूप में ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक पार्टी का काम करते आ रहे हैं। इनको प्रदेश महासचिव बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी , अब माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को ऐसे पुराने समर्पित कार्यकर्ताओं को विधानसभा और विधान परिषद में भेजना चाहिए।

 

वही प्रदेश महासचिव बनने पर प्रमोद कुमार पटेल ने पार्टी के सर्व मान्य नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी , प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जी सहित पार्टी के सभी नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमको जब जो जिम्मेवारी पार्टी द्वारा दी गई हम ईमानदारी से पार्टी और नेता के मजबूती के लिए काम करते आ रहे हैं।

 

वही बिहार दिवस के अवसर पर प्रमोद कुमार पटेल ने कहा कि बिहार के विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार लगातार उन्नति और विकास के पथ पर बढ़ रहा है।
भारत को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बिहार राज्य के 111 वें स्थापना दिवस पर 14 करोड़ बिहारी भाई , बहनों को एवं पूरी दुनिया में रह रहे बिहारी भाइयों को शुभकामना और बधाई देता हूं।

 

बधाई देने वालों में पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह, सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन,अमरेंद्र कुमार बारी, अर्जुन आजाद, मो0 तौहीद, बलिराम प्रसाद , बुलेट सिंह ,उमेश प्रसाद कुशवाहा , अशोक प्रसाद गुप्ता, शकील अहमद खान,सचिन गुप्ता, नंदलाल मौर्य ,जगरनाथ बैठा ,शशि भूषण प्रसाद, रतन सिंह पटेल, अमीर पटेल ,राजन माझी, मो0 इबरार खान, राधेश्याम सहनी, बैजनाथ प्रसाद विकल, परवेज आलम खान, अब्दुल अहद, राजकुमार प्रसाद ,शशि भूषण प्रसाद, अमित कुमार सिंह, धर्म राज सिंह पटेल, रविंद्र कुमार पटेल, अंकित कुमार बारी, मुकुल कुमार बारी, हरेंद्र पटेल, धर्मेन्द्र पटेल, साहेब जाद अली, उमेश शर्मा, सुनील कुमार बारी,सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More