Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

जयपुर: पायलट कहां जाते हैं 5 साल इसमें निकाल दिए, गहलोतजी – नड्डा…

270

 

 

*जयपुर में बोले नड्डा  गहलोत गुलाटी खा जाओगे

*भाजपा के ‘सुझाव आपका, संकल्प हमारा’ अभियान की शुरुआत की

* गहलोत पर जमकर बरसे नड्डा

बिहार न्यूज़ लाइव जयपुर डेस्क: जयपुर/(हरिप्रसाद शर्मा)भाजपा के आपणो राजस्थान ‘सुझाव आपका संकल्प हमारा’ अभियान की शुरुआत करने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को जयपुर पहुंचे। इस दौरान नड्डा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लंबे समय तक राज किया। लेकिन, इनका राज ऐसा था कि वादे करो, फिर भूल जाओ और जनता से नए लुभावने वादे करके अगले चुनाव में फिर खड़े हो जाओ। लेकिन, प्रधानमंत्री मोदी ने इस संस्कृति को बदला और रिपोर्ट कार्ड की राजनीति शुरू की। इसका असर देखने को मिल रहा है। हमनें जो कहा था, वो किया है। इसलिए, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जुड़ा हुआ है।

 

*नड्डा के भाषण की खास बातें… 

 

विरोधियों पर तंज- जनवरी में आपको बुलाएंगे 

जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में रिपोर्ट कार्ड देने की संस्कृति शुरू की है। जो कहा है, वो किया है और भी करेंगे, फिर उसे बताएंगे। जो नहीं कहा गया है उसे भी करेंगे। हमने कहा था धारा 370 हटाएंगे, हटा दी। राम मंदिर वहीं बनाएंगे, अब बन रहा है। नड्डा ने कहा विरोधी पूछते थे राम मंदिर बनाओगे, लेकिन तिथि कब बताओगे। अब हम उनसे कहते हैं जनवरी में आपको बुलाएंगे।  

 

*गहलोत के मिशन 2023 पर चुटकी, पायलट के बहाने हमला 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा- यहां आने पर मुझे जगह-जगह मिशन-2023 के पोस्टर लगे दिखाई दिए। गहलोत साहब 2030 से पहले 2023 आता है। गिनती भूल गए क्या? गहलोतजी गुलाटी खा जाओगे। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट कहां जाते हैं, किससे मिलते हैं, पांच साल गहलोत साहब ने इसी में निकाल दिए। विधायक उनके साथ रहे, इसलिए उन्हें खूब छूट दी गई। इसका नतीजा ये रहा कि विधायकों ने खुब लूट मचाई। जो वादे किए थे उन सबका हाल तो आपको पता ही है।  

 

*बिना नाम लिए राहुल गांधी और प्रियंका पर निशाना  

अपने संबोधन के दौरान जेपी नड्डा ने बिना नाम लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर भी हमला बोला। नड्डा ने कहा- एक, दो, तीन कर दस तक गिनती बोलने वाले तो अब यहां आएंगे नहीं। उनकी  बहन भी यहां नहीं आती हैं। महिला उत्पीड़न को लेकर वे अन्य प्रदेशों में जाती हैं। लेकिन, इसे लेकर राजस्थान में नहीं आती हैं।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More