अकबरनगर: वार्ड की जनता के उत्थान के प्रति हमेशा रहूंगी तत्पर ::निशु प्रिया

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव /अकबरनगर/ मोहित कुमार/ नवगठित नगर पंचायत अकबरनगर ने चुनाव एवं मतगणना संपन्न होने के बाद यहां की जनता ने कुल 11 वार्ड में नए चेहरे को अहमियत दी है। जनता ने अपने क्षेत्र के चौमुखी विकास, क्षेत्र के उत्थान के लिए तत्परता से एक सुयोग्य एवं कर्मठ प्रत्याशी को चुनकर अब विकास की आस लगाए बैठे हैं। इसी क्रम में नगर पंचायत अकबरनगर के वार्ड नंबर सात की नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद निशू प्रिया यादव ने जीत हासिल किया है।

 

उन्होंने अपने चिर प्रतिद्वंदी को 140 मतों से पराजित किया।एक बड़ी जीत मिलने पर क्षेत्र की जनता से क्षेत्र भ्रमण कर उनका धन्यवाद ज्ञापन किया। इस दौरान वार्ड पार्षद निशु प्रिया यादव ने बतायी कि यह जीत हमारी जीत नही मेरे वार्ड के जनता की जीत है। जनता ने मुझे स्नेह, प्यार और आशीर्वाद देकर मुझे अपने वार्ड में विकास के कार्य करने की एक बहुत बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। जो जिम्मेवारी हमारे वार्ड के जनता ने मेरे ऊपर विश्वास कर दिया है।

- Sponsored Ads-

 

उस पर में शत-प्रतिशत खड़ी उतरुगी। स्वस्थ, सुंदर शिक्षित और सुरक्षित नगर पंचायत बनाने के लिए हमेशा दृढ़ संकल्पित रहूंगी। सरकार के सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वार्ड के अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्तियों तक पहुंचाने का कार्य करूंगी। महिलाओं की समस्या सहित वार्ड में जो भी समस्या आएगी उसे तत्परता से दूर करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। अकबरनगर में जाम की समस्याओं के लिए भी स्थानीय अधिकारियों से मिल आवाज उठाऊंगी।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article