Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

बक्सर: कार्यकर्ता व जनता के आशीर्वाद से 2025 मे चिराग पासवान का मुख्यमंत्री बनना तय – अखिलेश

440

 

 

 

बक्सर :- जिला मुख्यालय के नई बाजार मे बक्सर लोजपा रामविलास का जिला स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक व कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह ने किया । कार्यक्रम से पूर्व सभी प्रदेश के पदाधिकारीयों को बक्सर गोलंबर पर सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने फूल माला से भव्य स्वागत किया।

इस संगठन समीक्षा बैठक व सम्मेलन मे मुख्य अतिथी के रूप मे पार्टी के प्रदेश महासचिव सह बक्सर लोजपा रामविलास के जिला प्रभारी राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनु सिंह, प्रदेश महासचिव सह बक्सर के सह प्रभारी सुरेश पासवान, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिन्हा जी मौजूद हुई।

 

इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा की इस संगठन समीक्षा बैठक मे बक्सर लोजपा रामविलास के सभी पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष व नगर अध्यक्ष, जिला कमिटी के पदाधिकारी व सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे । सभी पार्टी पदाधिकारी ने सर्वसम्मत से बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को गांव-गांव तक पहुंचाने व 2025 मे कार्यकर्ता व जनता के आशीर्वाद से चिराग पासवान जी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
इस समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनु सिंह ने कहा की बक्सर जिला मे लोजपा रामविलास का संगठन काफी मज़बूत है।गांव गांव मे बुथों पर कार्यकर्ताओ की फौज और बढे उस दिशा मे हम सभी को थोडा और काम करना है।

 

बक्सर लोजपा रामविलास का आज बैठक मे राजनीतिक प्रस्ताव की बक्सर लोक सभा सीट लोजपा रामविलास लडने मे सक्षम है।इस बात को हम प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय चिराग पासवान जी के पास अवगत कराएंगे।
इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिन्हा ने कहा की चिराग पासवान जी की लोकप्रियता दिनोंदिन बढ रही है ।बिहार की महिला का रूझान चिराग पासवान की तरफ काफी बढा है ।

 

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला के सह प्रभारी सुरेश पासवान ने कहा की संगठन मजबूती के लिए हम गांव गांव, प्रखंड तक जाकर पार्टी को मजबूत करेंगे। इस संगठन समीक्षा बैठक मे शांति देवी,गायत्री सागर,शिव कुमार पासवान, नसीम अंसारी,विवेक पाण्डेय उर्फ गोलु ,संजय कुमार पासवान, ओम जी मिश्रा,अरूण पासवान, राजीव रंजन पासवान, गिरदावल राजभर, पुनम मिश्रा, ठाकुर भानुशंकर सिंह, नौशाद आलम, विजय प्रताप ओझा, राहुल चौबे,मनोज कुमार सिंह, गुडु चौबे, संजीव राय, मिकू राय, जनार्दन पासवान, पपु पासवान, तुफान राज, हरेराम चौबे,शैलेन्द्र तिवारी,विजय तिवारी,सतेन्द्र तिवारी,सुनिल पासवान, राजेश सिंह पपु,ओमप्रकाश कुशवाहा, सुरेन्द्र उपाध्याय, राजेश राम, राकेश दुबे,टुनटुन राम, सोमप्रकाश पासवान, मनोज पासवान, शिव जी पासवान, कृष्ण राज रजक, मगन राय, दिनु सिंह, छोटेलाल पासवान, सनिस बौद्ध, अनिल सिंह, अजय पासवान, अंजन सिंह, ज्ञानेश्वर पासवान, वैजनाथ पासवान, देवमुनी पासवान, संतोष पाठक, राजु पासवान, संग्राम पासवान, पवन पासवान, सतीस पांडेय, रिंकू पांडेय, भुअर सिंह, अजय ततवा, जयकिशुन पासवान, कन्हैया सिंह, मुन्ना पांडेय, रामाशंकर पांडेय, सचिन पांडेय, मगन राय, विक्की पासवान, नंदलाल बारी गामा पासवान आदि सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ता भाग लिए।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More