Bihar News Live
News, Politics, Crime, Read latest news from Bihar

 

हमने पुरानी ख़बरों को archive पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archive.biharnewslive.com पर जाएँ।

समस्तीपुर: योग दिवस के अवसर पर खानपुर प्रखंड क्षेत्र में दर्जनों जगह मनाया गया योगाभ्यास..

568

 

 

 

बढ़ते तनाव को नियंत्रित्र करता है योगाभ्यास–चन्द्रशेखर।

योग मानवीय जीवन की अनोखी यात्रा है—डॉ0 राणा नितेश कुमार।

बिहार न्यूज़ लाइव समस्तीपुर डेस्क: अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर प्रखंड के अंतर्गत शोभन पंचायत के निवासी भाजपा नेता गोपाल झा के दरवाजे पर आज अंतरराष्ट्रीय 9 वां योग दिवस मनाया जा रहा है।जिसमें संयुक्त रूप से राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी के द्वारा संयुक्त रूप से योग दिवस मनाया गया।

 

वही लोजपा के खानपुर प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार पासवान राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एवं अजय कुमार कुशवाहा मंडल अध्यक्ष खानपुर एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार झा, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर राय सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सुनील झा,गोपाल झा पवन जयसवाल,वीरेन्द्र कुमार,चंदन कुमार झा,रामबाबू दास,चंदन ठाकुर,राजीव झा,अजीत कुमार,जितेंद्र कुमार,सुनील राय, आदि भाजपा व लोजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता के द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर के परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राणा नितेश कुमार सिंह ने अपने सहयोगी डॉक्टर जीएम झा,डॉक्टर प्रवेंद्र कुमार सहित हॉस्पिटल के अन्य कर्मियों के साथ कई प्रकार के योगा करते हुये योग दिवस मनाया गया।

 

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More