सारण: बिहार में अगली सरकार भाजपा की होगी — सूर्यनंदन शाही….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव सरन डेस्क:  एकमा/रसूलपुर।स्थानीय चट्टी के दुर्गेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण में एकमा भाजपा मंडल के कार्यकिर्ताओं की बैठक पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सूर्यनंदन शाही की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक का प्रारंभ पंं.दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुआ।बिहार प्रदेश भाजपा द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों को बुथ स्तर तक किये जाने की समिति गठित की गई।मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने के साथ 8 सितम्बर को आयोजित होने वाले कार्यशाला पर विस्तार से चर्चा की गई।अपने अध्यक्षीय संंबोधन मेंं देवपुरा गांव निवासी सूर्यनंदन शाही ने कहा कि बिहार का कथित सुशासन की सरकार अब पुरी तरह कुशासान की सरकार बन चुकी हैं।जनता उब चुकी है इसलिए बिहार में अगली सरकार निश्चित रूप से भाजपा की बनेगी।यह जनता ठान चुकी है।बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता सुदामा तिवारी,विधानसभा संयोजक जितेन्द्र सिंह,अधिवक्ता शशिभूषण त्रिपाठी, विकास मिश्र,आखिलेश शर्मा ,राहुल दूबे,मंजित मिश्रा, मनीष सिंह आदि भाजपा मंडल पदाधिकारी व कार्यकार्ताओं ने बैठक को संबोधित किया।
————
रसूलपुर में बैठक में शामिल भाजपा कार्यकार्ता माल्यार्पण करते

- Sponsored Ads-

Share This Article