बिहार न्यूज़ लाईव / बनियापुर (सारण) डेस्क: नितीश सरकार हर मोर्ची पर फेल है,नितीश कुमार मुंगेरी लाल के सपने देख रहे है,बिहार का गठबंधन नही सम्भल रहा है,देश मे गठबंधन बनाने चले है यह बाते एमड़ी हाई स्कूल कन्हौलो मे आयोजित मोदी सरकार के नौ साल बेमिशाल कार्यक्रम मे विशाल जन सभा को संबोधित करते कही, उन्होंने केंद्र सरकार के योजनाओं को भुनाने का आरोप राज्य सरकार पर लगाते नितीश सरकार के नकामियों की चर्चा किया.
वही केंद्रीय मंत्री साध्वी निरजन ज्योति ने विपक्ष पर हमला करते महागठबंधन को असफल कहते मोदी सरकार विकास कार्यो जंन कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते पुनः भाजपा को जिताने की आग्रह किया पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने केंद्र सरकार की अंतर्राष्ट्रीय स्तर बनी शाख और उपलब्धियों को चर्चा ,नरेद्र मोदी सरकार की विकास कार्यो की चर्चा करते नतीश कुमार सरकार तथा मुख्यमंत्री को हर मोचे पर फेल बताया, मोदी सरकार के 9 साल बेमिशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जहा संसदीय स्तर पर कार्यक्रम मे हजारों की संख्या भाजपा कार्यकर्ता महिला पुरुषो ने भाग लिया।जहा सभी कार्यकर्ता मे मोदी सरकार के नौ साल के सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते आम जनता तक क्रियान्वित योजना का चर्चा करते महा सम्पर्क कार्यक्रम चलाने की अपील किया। साथ ही केंद्र मे पुनः मोदी सरकार लाने तथा 2025 बिहार मे भाजपा की सरकार बनाने की बात कही जहा स्थनिय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने इस प्रचंड गर्मी मे आए सभी आगंतुको का आभार व्यक्त किया।
जहा डा महाचंद्र प्रसाद सिंह विधायक जनक सिंह ज्ञानचंद माझी संतोष महतो पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र ओझा जिलापरिषद उपाध्यक्षा प्रियंका सिंह रामदयाल शर्मा बृजमोहन सिंह अजित सिंह उमेश तिवारी जिला पार्षद टुनटुन पटेल प्रखंड प्रमुख मंजूषा ओझा सहित दर्जनों ने संबोधित किया ,संचालन शैलेन्द्र शर्मा ने किया।जहा हजारों भाजपा कर्यकर्ता शामिल थे।