रोगी कल्याण समिति के 8 सदस्यों का मनोनयन

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

अंकित सिंह,भरगामा (अररिया ):राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से अररिया सदर अस्पताल के रोगी कल्याण समिति में रानी देवी समेत आठ लोगों को बतौर सदस्य इंट्री दी है। इस आशय का पत्र सिविल सर्जन डॉक्टर केके कश्यप को भेज दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर रानी देवी,रेशमलाल पासवान,पवन मिश्रा,डॉक्टर श्रषभ राज,कनकलता झा,राजेन्द्र यादव,सुदर्शन झा,विजय विश्वास को रोगी कल्याण समिति के सदस्य के रुप में नामित किया गया है।

उपरोक्त सदस्यों को मनोनीत होने पर अररिया जिला सहित फारबिसगंज,नरपतगंज,रानीगंज,जोकीहाट,सिकटी,कुर्साकांटा, पलासी और भरगामा प्रखंड के जदयू और भाजपा नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। लंबे अरसे के बाद सदर अस्पताल के रोगी कल्याण समिति का गठन होने के बाद अस्पताल की और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और प्रबंधन को लेकर बेहतर कार्य होंगे यह कयास लगाया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

चूंकि कई वर्षों से रोगी कल्याण समिति को लेकर सदर अस्पताल में कोई भी बैठक आयोजित नहीं हुई है। हालांकि समिति के गठन होने के बाद अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुचारू रूप से और बेहतर ढंग से संचालित को लेकर कई रूप रेखा तैयार की जायेगी।

बता दें कि रोगी कल्याण समिति का मुख्य उद्देश्य सरकारी अस्पताल में सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना,रोगियों और उनके परिजनों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करना और अस्पताल के प्रबंधन को अधिक जवाब देंह बनाना है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उपरोक्त सदस्यों का मनोनयन से सदर अस्पताल की सुविधाओं में गुणात्मक सुधार आएगा। इधर नवमनोनयन सदस्यों को 20 सूत्री भरगामा प्रखंड अध्यक्ष नवीन प्रसाद श्रीवास्तव,पूजा आनंदा,सुष्मिता ठाकुर,प्राणेश मंडल,दीपक मंडल,संजय मिश्रा,सत्यनारायण यादव,नोरज आलम,प्रिया श्रीवास्तव इत्यादि ने बधाई दिया है।

- Sponsored Ads-

Share This Article
Leave a Comment