बक्सर: भाजपा के सांसद से भाजपा के ही कार्यकर्ता संतुष्ट नहीं निकाला अर्थी जुलूस किया दाह संस्कार…..

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव बक्सर डेस्क: बक्सर :- भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को डुमरांव में सांसद सह केन्द्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे का विरोध किया। डुमरांव में दोपहर के वक्त एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने शहीद पार्क से उनका पुतला रख अर्थी जुलूस निकाला। जो गोला रोड होते नया थाना पहुंचा। जहां उनका पुतला जलाया गया। इसका विरोध कर रहे नेताओं ने कहा कि हम उनकी कार्यप्रणाली से खुश नहीं हैं। वे समस्याओं की अनदेखी करते हैं और
कार्यकर्ताओं का उनके सामने अपमान होता है।

 

सांसद के विरोध में नारे लगाते कार्यकर्ताओं ने उनके विरुद्ध कई तरह के आरोप लगाए। साथ ही यह कहा कि हमारी मांग है, पार्टी उनको टिकट नहीं दे। बक्सर का बेटा ही बक्सर का सांसद हो। यही हमारी मांग है। इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंडल अध्यक्ष व मुखिया इंदल सिंह, विपिन सिंह, संतोष दुबे, अशोक तिवारी, ओमप्रकाश, रितेश, पिंटू, अमित, अमर, मोहन आदि लोग शामिल थे।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article