पुष्कर नगर में अंधेरे को लेकर उपखंड अधिकारी को एनएसयूआई ने दिया ज्ञापन

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

(हरिप्रसाद शर्मा ) पुष्कर/ अजमेर/धार्मिक नगरी पुष्कर मे व्याप्त अंधरे को लेकर युवा छात्र नेता एनएसयूआई अध्यक्ष मधुसूदन मैक्स पाराशर ने पुष्कर उपखंड अधिकारी व प्रशासक नगर परिषद को ज्ञापन सौप कर अविलंब स्ट्रीट लाइटे चालू करवाने की मांग की।

पाराशर ने लिखा कि पुष्कर नगर की लगभग स्ट्रीट लाइटे बंद होने के कारण स्थानीय नागरिकों व यात्रियों को रात्रि मे अंधेरे के कारण अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।नगर के प्रमुख मार्ग से लेकर,गलियों मोहल्लों की लाइटे बंद होने से नगर मे आगंतुक यात्रियों से लेकर, स्थानीय वृद्ध,महिलाएं व बच्चो को मानसून के कारण भारी कठनाइयों का सामना करना पड़ता है व अनेक प्रकार से भय का माहौल भी बना रहता है,डर रहता है कि कोई अप्रिय घटना ना हो जाये,

- Sponsored Ads-

कही गड्डे मे ना गिर जाये,कही कोई जानवर न काट ले,कहीं कोई पशु चोट ना पहुँचा दे सहित कई प्रकार का भय बना रहता है,,व साथ ही विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी मे अंधेरे को लेकर देश दुनिया में भी अलग प्रकार का संदेश जाता है।:

उपखंड अधिकारी से माँग की है कि परिस्थितियों को ध्यान मे रखते अविलंब रूप से त्वरित कार्यवाही कर नगर के आमजन व यात्रियों को अंधेरे व आशंकित भय से राहत प्रदान कराने की पुरजोर माँग की !
ज्ञापन देने वाले मे विलायत अली, प्रकाश योगी,योगेश,शुभम, लाल,शिवजी, लक्की,सागर,नितेश, अमन, बिट्टू लखन,उज्ज्वल,विक्रम, राज सहित कई युवा शामिल थे!!

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment