बाढ़ एनटीपीसी द्वारा बिहार दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

पटना/बाढ़:नेशनल और जोनल दिव्यांग क्रिकेट टीम के चयन हेतु दिसंबर में बाढ़ एनटीपीसी के सहयोग से आयोजित बिहार दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप में चयनित और पूर्वी जोन दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट में उपविजेता रही बिहार दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को बाढ़ एनटीपीसी के जनरल मैनेजर और अधिकारिओं द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन रविवार 22 दिसंबर को किया गया और आगामी नेशनल टूर्नामेंट के लिये सुभकामना दिया गया।

इस सम्मान समारोह में बाढ़ एनटीपीसी के प्रोजेक्ट हेड सत्यराम कृष्णा , O&M हेड , हेड ऑफ़ मेन्टेनेंस श्री अजीत प्रताप सिंह, हेड ऑफ़ ऑपरेशन श्री अरुण कुमार सिंह और हेड ऑफ़ HR प्रशांत समल ने खिलाडियों का उत्साहवर्धन कर सम्मानित किया और आने वाले नेशनल टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने की सुभकामना दी और आगे दिव्यांग खिलाडियों को उनके खेल के विकाश के लिये हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और आगे एनटीपीसी ग्राउंड में नेशनल टूर्नामेंट का आयोजन करने में अपने सहयोग का आश्वाशन दिया।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर बिहार दिव्यांग क्रिकेट टीम के कप्तान आसीत कुमार सिंह ने अपने पूरी टीम और डिफरेंटली अबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ बिहार की ओर से बाढ़ एनटीपीसी के अधिकारिओं का आभार व्यकत किया।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment