सिवान: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रखंड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली शपथ

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव /सिवान डेस्क:  पचरूखी: 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मताधिकार के प्रयोग करने की शपथ दिलाई। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने भारत के चुनाव आयोग के शपथ को दोहराया।

 

अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों से खुद व अपने आसपास के लोगों के लिए मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित करने की अपील की। इस दौरान गोपालपुर पंचायत के मुखिया ध्रुप शंकर सिंह,प्रखंड के प्रधानलिपीक कामेश्वर जी, नाजीर रत्नेशवर तिवारी, शिक्षक अभिषेक कुमार, राजकुमार प्रसाद,लेखापाल राहुल कुमार संजीव कुमार, इत्यादि कर्मचारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-

TAGGED:
Share This Article