समस्तीपुर: खानपुर थाना क्षेत्र के सिरोपट्टी के समीप समस्तीपुर बहेरी मुख्य पथ पर थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने सैप पुलिस फोर्स के साथ किया वाहन चेकिंग।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

खानपुर पुलिस पदाधिकारी के द्वारा सघन वाहन चेकिंग करने से वाहन चालको में मचा हड़कम्प।

बिहार न्यूज़ लाइव / अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर थाना क्षेत्र के सिरोपट्टी गाछी के समीप समस्तीपुर बहेरी मुख्य पथ पर सोमवार को दोपहर समय करीब एक बजे थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने अपने साथ सैप पुलिस फोर्स के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे तो दूसरी तरफ गुदारघाट पुलिया के समीप एएसआई अनिल कुमार सिंह ने महिला पुलिस जवान के साथ सघन वाहन चेकिंग किया गया।

- Sponsored Ads-

 

जिसमें दो पहिया वाहन,चार पहिया वाहन,के अलावे बड़ी वाहन एंव वाहन पर ले जा रहे बैग सहित अन्य समान को भी जाँच पड़ताल किया जा रहा था।वही थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने वाहन चेकिंग के दौरान उन्होंने दो पहिया वाहन चालक को हेलमेट,ऑनर बुक,पलूशन,इंशोरेंस, के अलावे अन्य कागजात की जाँच पड़ताल किया गया।जांचोपरांत वाहन चालक से वाहन की पूरी कागजात की मांग किया गया।वाहन चालक के द्वारा वाहन की पूरी कागजात प्रसस्तुत नही करने पर खानपुर थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने कई वाहन को चलान काट दिया।वाहन चालक के द्वारा फाइन जमा करने के बाद जाँच में पकड़े गये वाहन को मुक्त कर दिया गया।

 

बताते चले कि लगातार खानपुर थाना क्षेत्र के सिरोपट्टी,इलमासनगर,नत्थुचौक,बछौली,त्रिमुहानी,गुदारघाट,खानपुर मोड़ पुलिया के समीप,बाघोपुर,श्रीपुरगाहर चौक सहित अन्य कई मुख्य पथ पर थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने अपने नेतृत्व में दिवा,संध्या,एंव रात्रि गस्ती दल के पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।जिससे अपराधियो,शराब कारोबारियों,नशेड़ियों,असमाजिक तत्वों पर नकेल कसा जा सकता है।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article