माउंटेन मैन दशरथ मांझी जी की पुण्यतिथि पर राजद के राज्य कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया गया

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाईव पटना desk: पटना 17 अगस्त 2024
बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में माउंटेन मैन दशरथ मांझी जी की पुण्यतिथि राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में  श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

      इस अवसर पर श्री जगदानंद सिंह ने कहा कि माउंटेन मैन दशरथ मांझी जी ने अकेले पहाड़ काटकर सड़क का निर्माण किया और लोगों के लिए रास्ता बनाया। उन्होंने ने अदम्य साहस का परिचय देकर इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया। इनके इस साहसिक एवं ऐतिहासिक कार्य को लोग हमेशा याद रखेंगे, यह कार्य समाज और लोगों के लिए प्रेरणादायक है।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव श्री भोला यादव, पूर्व सांसद श्री विजय कृष्ण, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ तनवीर हसन, श्री सतीश कुमार,प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, अरुण यादव,प्रमोद कुमार सिन्हा, पूर्व विधायक श्री आजाद गांधी, श्री उदय मांझी,प्रदेश महासचिव ई अशोक यादव ,श्री संजय यादव, फैयाज आलम कमाल ,मुकुंद सिंह, बल्ली यादव, खुर्शीद आलम सिद्दीकी,श्री प्रमोद कुमार राम, भाई अरुण कुमार, डॉ प्रेम कुमार गुप्ता, श्री देवकिशन ठाकुर, श्री अरुण यादव, श्रीमती रितु जायसवाल,श्री राजेश यादव, श्री महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी,श्री पीके चैधरी, जेम्स कुमार यादव, श्री कैलाश कुशवाहा,सरदार रणजीत श्रीमती इशरत परवीन,सिंह, मो कमरुल होदा, चंद्रशेखर यादव, श्री मिथिलेश दास, डॉ मदन प्रसाद,सरवर आलम,डॉक्टर कपिल देव चैधरी, उपेंद्र चंद्रवंशी, श्री उपेंद्र सिंह,यादव कुलानंद,विजय यादव, विनोद कुमार यादव, गणेशयादव, शिवेंद्र तांती, ओम प्रकाश चैटाला, कुंदन कुमार राय, अजय कुमार यादव, राजेश मंडल, चंदेश्वर प्रसाद सिंह, बालकृष्ण रजक, चंचल मिश्रा, महानंद विभु, श्री अशोक दास श्री अविनाश राय सहित सैकड़ो की संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दशरथ मांझी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article