सावन के पहले सोमवार पर अर्धचन्द्रेश्वर महादेव मंदिर में सहस्त्रधारा का आयोजन, उमड़े भक्त

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

*सावन के पहले सोमवार पर अर्धचन्द्रेश्वर महादेव मंदिर में सहस्त्रधारा का आयोजन, उमड़े भक्त*

*सहस्त्रधारा की विशेषता जल अर्पण करने वाले जनैऊधारी पंडित होते

- Sponsored Ads-

*मंदिर परिसर में स्थित प्राचीन कुएं के जल का ही उपयोग किया

(हरिप्रसाद शर्मा) अजमेर:सावन महीने के पहले सोमवार को शहर के प्राचीन मराठा कालीन अर्धचन्द्रेश्वर महादेव शिव मंदिर में सहस्त्रधारा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।मंदिर के पुजारी पंडित श्याम सुंदर शुक्ला ने बताया कि यह आयोजन पंडित संतोष शर्मा के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार और विधिपूर्वक संपन्न हुआ। सहस्त्रधारा की विशेषता यह है कि इसमें जल अर्पण करने वाले जनैऊधारी पंडित होते हैं और मंदिर परिसर में स्थित प्राचीन कुएं के जल का ही उपयोग किया जाता है।

कार्यक्रम के संयोजक महेंद्र सिंह रलावता ने बताया कि आयोजन की शुरुआत प्रातःकालीन पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद सहस्त्रधारा, भगवान महादेव का विशेष श्रृंगार और भव्य महाआरती की गई। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।इस पावन अवसर पर शहर के कई गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

उपस्थित प्रमुख जनों में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं अजमेर उत्तर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता, नगर निगम अजमेर के पूर्व उपायुक्त पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन, महासचिव शिव कुमार बंसल, डॉ. कुलदीप शर्मा, अशोक मल्लिक, अजय टेंगौर, करण सिंह राठौड़, मुकेश सिंह राठौड़, भरत सिंह राणा, राजेंद्र वर्मा, शक्ति सिंह रलावता, मनीष अग्रवाल, धर्मवीर सिंह राठौड़, गिन्नी रलावता, हेमेन्द्र सिंह, कर्ण सिंह राठौड़, अहमद हुसैन, दिलीप सामतानी सहित अनेक श्रद्धालु सम्मिलित हुए।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment