भागलपुर: भगवान श्री रामचंद्र के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर 22 जनवरी को स्मार्ट सिटी की बड़ी एल ई.डी.स्क्रीन से लाइव प्रसारण दिखाने का ज्ञापन भाजपा शिष्टमंडल ने नगर आयुक्त क़ो सौपा

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

*भगवान श्री रामचंद्र के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर 22 जनवरी को स्मार्ट सिटी की बड़ी एल ई.डी.स्क्रीन से लाइव प्रसारण दिखाने का ज्ञापन भाजपा शिष्टमंडल ने नगर आयुक्त क़ो सौपा*

*ऐतिहासिक क्षण को गौरवशाली बनाना हम सभी का दायित्व :-संतोष कुमार*

- Sponsored Ads-

भागलपुर, बिहार न्यूज लाईव। शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने ज्ञापन देते हुए कहा की लाइव प्रसारण का उद्देश्य आम लोगों को श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखने का एक साधन प्रदान करेगा। आज राष्ट्र परम वैभव की ओर बढ़ रहा है.यह राष्ट्र की ताकत, स्वाभिमान, सनातन संस्कृति की जागरुकता से ही आया है.राम मंदिर का निर्माण प्राण प्रतिष्ठा से राष्ट्र का नवनिर्माण होगा।इस दिन की प्रतीक्षा वर्षों से हो रही थी और यह ऐतिहासिक दिन आने वाले समय से में एक ऐसी इबारत लिखेगा जिसे सदियों तक आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक क्षण को गौरवशाली बनाना हम सभी का दायित्व है।

जिला अध्यक्ष ने नगर आयुक्त क़ो भागलपुर के विकास के हर स्थान पर भाजपा सहयोग करेगी।नगर पालिका बाजार, टाउनशिप सहित विकास जन समस्याओं से संबंधित सार्थक चर्चा हुई।भाजपा शिष्टमंडल में आलोक सिंह बंटू, युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी,रितेश घोष, सिद्धार्थ सोलंकी उपस्थित रहे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article