समस्तीपुर: पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के आदेश पर खानपुर थानाध्ययक्ष विपिन कुमार ने पुलिस टीम गठित कर थाना कांड संख्या-167/23 में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल…

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव समस्तीपुर डेस्क: अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर थानाध्ययक्ष विपिन कुमार ने पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर के आदेश पर छापामारी दल के लिये पुलिस टीम गठित किया।गठित पुलिस टीम में स्वंग थानाध्ययक्ष विपिन कुमार,अपर थानाध्ययक्ष मनोज कुमार सिंह,एएसआई शिवशंकर प्रसाद,एंव सैप के जवान शामिल था।

 

थानाध्ययक्ष विपिन कुमार ने बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम पुलिस पदाधिकारी व सैप के जवान के साथ खानपुर थाना कांड-संख्या-167/23-धारा-341,323,420,385,387,34,भा0द0वि0 प्राथमिकी अभियुक्त रोसड़ा थाना क्षेत्र के एरोत मुसहरी गाँव निवासी अजय सिंह के पुत्र कारी सिंह को बीती रात खानपुर थाना क्षेत्र के करुआ चौक से गिरफ्तार कर थाना लाया।

- Sponsored Ads-

 

वही गिरफ्तार अभियुक्त के बारे में पूछने पर थानाध्ययक्ष विपिन कुमार ने बताया कि खानपुर थाना कांड संख्या-167/23 में एरोत मुसहरी गाँव के कारी सिंह प्राथमिकी अभियुक्त था।जिसे गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात गठित पुलिस टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी व सैप के जवान के सहयोग से थाना क्षेत्र के करुआ चौक के समीप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

 

वही दूसरी तरफ एसआई इकरार फारूकी ने संध्या गस्ती के दौरान लौटने के क्रम में नत्थुद्वार चौर से नशे की हालत में थाना क्षेत्र के रजवाड़ा निवासी राजीव झा को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।तथा एनेलाजर मशीन से पिये हुये अल्कोहल की जाँच किया गया।जाँच में करीब 110% कोहल पीने की पुष्टि किया गया।जिसे कागजी प्रक्रिया तैयार कर न्यायिक हिरासत समस्तीपुर भेज दिया गया।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article