भागलपुर: सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत !

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव /भागलपुर डेस्क: अकबरनगर: अकबरनगर भागलपुर मुख्य मार्ग एनएच 80 पर सोमवार सुबह करीब 11 बजे के आसपास भवनाथपुर बगीचा के समीप हुए सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में हो गई।

 

मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया।जिसमें बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बाइक सवार सड़क पर गिर गया। सड़क पर गिरने से उसे गंभीर चोटें आई थी। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने देखा तब आसपास के लोगों की भीड़ वहां जुटी।

- Sponsored Ads-

 

जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दिया गया। स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई।पुलिस द्वारा युवक की तलाशी ली गई। युवक की पहचान नया टोला हुसैनाबाद बबरगंज थाना निवासी अबू नसर रसीद 38 वर्षीय रूप में हुई। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पुलिस प्रशासन इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले जा रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई।परिजनों को पुलिस ने सूचना देकर शव को सौंप दिया।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article