सारण: भूमि विवाद में गोली मार एक युवक की हत्या,कई घायल

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

फोटो।मौके पर जांच करती पुलिस

बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: दरियापुर।डेरनी थाना क्षेत्र के छोटका बनेया गांव में भूमि विवाद में पट्टीदारों ने गोली मार कर जहां एक युवक की हत्या कर दी, वहीं कई अन्य घायल हो गए।मृतक भगवान राय का 30 वर्षीय पुत्र रितेश राय बताया जाता है।घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार छोटका बनेया गांव में कलकत्ता स्थित एक जमीन के प्लॉट को लेकर पट्टीदारों के बीच पूर्व से विवाद चल रहा था।

- Sponsored Ads-

 

इसी बीच बुधवार को मृतक अपने पिता एवम भाईयो के साथ खेत से धान का बिचड़ा देकर घर वापस आ रहा था।इसी बीच विरोधियों ने उसे गोली मार दी।जिससे उसकी जहां मौत हो गई। वहीं बचाव करने पहुंचे परिजनो को भी लाठी,डंडा एवम चाकू से हमला कर घायल कर दिया।जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से सभी को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने घायलों में शामिल मृतक के पिता भगवान राय,तारकेश्वर राय तथा छोटन राय की स्थिति को गंभीर देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।

 

जबकि निशा कुमारी का स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है।पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दी।मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।जो हरिद्वार में निजी कंपनी में काम करता था।वहा से दस दिनों पूर्व ही घर आया था।उसे दो पुत्र तथा एक तीन माह की पुत्री है।घटना के उपरांत पूरे गांव का माहौल ही गमगीन हो चुका है।वहीं समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article