वेदों के ज्ञान से ही दुनिया बचेगी -बाबा रामदेवश्री ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ का तीन दिवसीय रजत जयंती समारोह एवं सालाना महाशिवरात्रि महोत्सव

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

(हरिप्रसाद शर्मा ) पुष्कर/ अजमेर/ श्री ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ का तीन दिवसीय रजत जयंती समारोह एवं सालाना महाशिवरात्रि महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को योग गुरू बाबा रामदेव ने शिरकत की ।बाबा रामदेव के ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ पहुंचने पर ट्रस्टियों के द्वारा स्वागत किया गया ।इसके पश्चात वेद विद्यापीठ में स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना की । संस्थापक अंतर्राष्ट्रीय संत गोविंद देव गिरी ने उनका शॉल ओढ़कर स्वागत सम्मान किया।


समारोह को संबोधित करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि आज वेदों से हमारी संस्कृति जीवित है ,वेद के विधान को भी सर्वोपरि मानना चाहिए ।वेद का बहुत बड़ा कार्य पूज्य गोविंद गिरी जी की द्वारा संपादित हो रहा हे।उन्होंने कहा कि वेद के गौरव में राष्ट्र का गौरव है,एक दिन वेद धर्म ,युग धर्म के रूप में प्रतिष्ठित होगा ।दुनिया बचेगी तो वेदों के ज्ञान से बचेगी। वैदिक संस्कृति से वैदिक संस्कारों से दुनिया बचेगी ।वेद विश्व की प्रथम संस्कृति है ।पुष्कर तीर्थ नगरी में वेद विद्यापीठ का संचालन होना बड़े गर्व की बात है ।हमारी संस्कृति को जीवित रखने हेतु वेदों से हमारी पीढ़ी दर पीढ़ी संस्कृति जीवित है |

- Sponsored Ads-


कार्यक्रम में गणमान्य लोग उपस्थित थे।बाबा रामदेव ने करीबन एक घंटे से अधिक संबोधित किया । वे सुबह क़रीब 8.30 बजे विद्यापीठ पहुंच गए । यहाँ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर वेद विद्यापीठ में चार घंटे तक रुके।


इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए विद्यापीठ के अध्यक्ष आनंद राठी ने बताया कि महाशिवरात्रि महोत्सव व विद्यापीठ के रजत जयंती समारोह के दूसरे दिन शनिवार को योग गुरु बाबा रामदेव महाराज के अलावा राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत आदि अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में विद्यापीठ के वार्षिकोत्सव में वर्षभर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वेदपाठी बटुकों का स्वामी गोविंददेव गिरी महाराज सम्मान किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल होने की संभावना है ।तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह 6 से 8 बजे तक विद्यापीठ में स्थित मृत्युजंय महादेव मंदिर में भोलेनाथ का सहस्त्रधारा व रुद्राभिषेक किया जा रहा हे । 8 से 10 बजे तक रुद्र महायज्ञ हुआ। दोपहर में गोविंद देव गिरी महाराज के प्रवचन तथा शाम को 6.30 से 7 बजे तक महाआरती । इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में आख़री दिन निम्बार्कपीठाधीश्वर श्यामशरण देवाचार्य श्रीजी महाराज, गोवत्स राधाकृष्ण महाराज, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के आने की संभावना है। कार्यक्रम में विद्यापीठ के आचार्य पं. रामकरण शर्मा, पं. देवेश तिवाड़ी, पं. भवानीशंकर पाराशर, व्यवस्थापक केके त्रिवेदी, आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment