महाराष्ट्र /दिल्ली/मुंबई:पत्रकारों के अधिकारों की आवाज उठाने वाले प्रमुख संगठन ‘नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन’ (NJA)ने महाराष्ट्र में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राकेश कुमार गुप्ता ने यवतमाळ (नेर) निवासी वरिष्ठ पत्रकार श्री विजय रामचंद्र मालखेडे जी को महाराष्ट्र राज्य के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। इस घोषणा के बाद से ही पत्रकारिता जगत और संगठन के भीतर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
25 वर्षों का अनुभव और मजबूत प्रोफाइल नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय रामचंद्र मालखेडे मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी करने वाले श्री मालखेडे के पास पत्रकारिता, संपादन और मीडिया प्रबंधन का 25 वर्षों का लंबा अनुभव है।प्रमुख मीडिया घरानों में कार्य: उन्होंने ‘दैनिक भास्कर’ में 9 वर्षों तक सेवा दी है। इसके अलावा उन्होंने दैनिक पुण्यनगरी, सकाळ, दैनिक नवभारत और दैनिक नमो महाराष्ट्र जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वर्तमान में वह ‘दैनिक पब्लिक पोस्ट’ से जुड़े हुए हैं।बहु-क्षेत्रीय अनुभव और कौशल: उन्होंने महाराष्ट्र के यवतमाळ, अकोला, औरंगाबाद, नागपुर सहित राजस्थान के जयपुर में भी काम किया है। संपादन के साथ-साथ विज्ञापन, सामाजिक कार्यों और राजनीतिक गलियारों में भी उनके बेहद मजबूत और गहरे संबंध हैं।
“नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन में महाराष्ट्र से विजय रामचंद्र मालखेडे जी का हार्दिक स्वागत है। श्री मालखेड़े को महाराष्ट्र राज्य के अध्यक्ष पद पर मनोनीत करते हुए काफी प्रशंसा हो रही है। आशा करते हैं कि इनके कुशल मार्गदर्शन में महाराष्ट्र में संगठन का व्यापक विस्तार होगा।”— राकेश कुमार गुप्ता (राष्ट्रीय अध्यक्ष, नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन)
राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व ने जताई खुशी, दी बधाई
श्री मालखेडे के मनोनयन पर महाराष्ट्र के प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा और सह प्रभारी विनीत सिन्हा ने गहरी खुशी जताई है। इसके साथ ही देश भर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं, जिनमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार सुमन, राष्ट्रीय सचिव नीरज कुमार सिंह, संगठन सचिव अभिषेक श्रीवास्तव, और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक कुमार सिंह सहित विभिन्न राज्यों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी: दिल्ली के अध्यक्ष विजय वर्मा व महासचिव संजय कुमार, वेस्ट बंगाल के अध्यक्ष बिमल गुप्ता, राजस्थान के अध्यक्ष हरीलाल शर्मा, छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष महेश प्रसाद, और उत्तर प्रदेश के पूर्वी अध्यक्ष कृष्ण गुप्ता ने बधाई एवं शुभकामनाय दी है।
बिहार प्रदेश इकाई से बिहार प्रदेश संरक्षक बालदेव प्रसाद सिंह, प्रो. अनिल भूषण, प्रदेश अध्यक्ष अबोध ठाकुर, महिला विंग की अध्यक्षा पूजा मिश्रा, वरीय उपाध्यक्ष चन्दन कुमार झा, प्रदेश महासचिव नवीन झा, और सचिव निरंजन कुमार बधाई एवं शुभकामनाय दी है।
व्यापक संगठन विस्तार की उम्मीद
राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास जताया है कि श्री मालखेडे के कुशल मार्गदर्शन और लंबे अनुभव के बल पर महाराष्ट्र के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में संगठन का तेजी से और व्यापक विस्तार होगा।
