पुष्कर जैसे तीर्थ स्थल पर सहस्त्रधारा का आयोजन सनातन धर्म की शक्ति, पवित्रता और प्रसार का प्रतीक -शर्मा

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

**श्रावण मास में सहस्त्रधारा ,अनुष्ठान किया

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर: स्थानीय ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ के प्रांगण में प्राचीन महादेव मंदिर में सनातन धर्म रक्षा संघ, अजय मेरु राजस्थान के तत्वावधान में सहस्त्रधारा महायज्ञ का भव्य आयोजन हुआ। यह अनुष्ठान विश्व में सुख, शांति, समृद्धि तथा धर्म की रक्षा हेतु श्रद्धापूर्वक किया गया।इस अनुष्ठान के मुख्य यजमान इंजीनियर अशोक शर्मा, प्रोफेसर रश्मि शर्मा, इंजीनियर अमोघ भारद्वाज एवं इंजीनियर दिवेश भारद्वाज रहे।

- Sponsored Ads-

सहस्त्रधारा अनुष्ठान महा निर्वाणी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती, नरसिंह मंदिर के महंत श्यामसुंदर शरण तथा अनादि धाम की तपस्विनी साध्वी अनादि सरस्वती एवं संत महात्माओं के दिव्य सान्निध्य में संपन्न हुआ।

वैदिक मंत्रोच्चार, शिव अभिषेक एवं आरती की गई।संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व न्यायाधीश अजय शर्मा ने जानकारी दी कि पुष्कर जैसे तीर्थ स्थल पर सहस्त्रधारा का आयोजन सनातन धर्म की शक्ति, पवित्रता और प्रसार का प्रतीक है।

यह आयोजन धर्म, संस्कृति और परंपरा को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास भी है, जिसमें युवाओं और विद्वानों की सक्रिय भागीदारी विशेष रही।इस कार्यक्रम में डॉक्टर कुलदीप शर्मा, डॉक्टर गायत्री शर्मा, डॉक्टर शैतान सिंह, डॉक्टर रामनिवास शर्मा, ज्योतिषाचार्य पंडित कैलाश नाथ दाधीच, सामाजिक चिंतक देवेंद्र त्रिपाठी, एडवोकेट भगवान सिंह चौहान, अर्पित सांखला, इंदर सिंह पंवार, तीर्थ पुरोहित पंडित चंद्रशेखर गौड़, डॉक्टर सुभाष गौड़, डॉक्टर कल्पना गौड़, राजकुमार चौरसिया, पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह राठौड़, बृजेश गौड़, एडवोकेट राजेश शर्मा, अरुणा भास्कर, सुरेश शर्मा, पुष्पा गौड़, देव गौड़ सहित अनेक श्रद्धालु थे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment