छपरा। सड़क निर्माण में तेजी लाने को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए हैं, जिसमें रिविलगंज-बिशुनपुरा बाईपास में अब बनेगा 3 के एम लंबा एलिवेटेड पथ बनाया जाएगा। इसके अलावामांझी-दरौली-गुठनी पथ के लिए संवेदक का चयन कर लिया गया है, इसके लिए जिलाधिकारी ने भू-अर्जन और निर्माण कार्य तत्काल शुरू करने का आदेश दिया है।
मंगलवार को जिलाधिकारी द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान परियोजना में महत्वपूर्ण बदलाव और तेजी लाने के निर्देश दिए गए।जबकि घाघरा नदी के जलस्तर को देखते हुए अब परियोजना में 1200 मीटर के बजाय कुल 3 किलोमीटर एलिवेटेड पथ का निर्माण होगा। इसके लिए संशोधित प्राक्कलन विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया है। वहीं खेसरा पंजी को अपडेट कर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को सौंपने का आदेश दिया गया है, ताकि किसानों और जमीन मालिकों को मुआवजा देकर काम शुरू हो सके।रिविलगंज बाईपास के मौजूदा कार्य को मार्च माह के अंत तक 90 प्रतिशत पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।
मांझी-दरौली-गुठनी पथ का अपडेट
बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड ने इस पथ के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली है और संवेदक का भी चयन हो चुका है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि भू-अर्जन की प्रक्रिया में देरी न की जाए और निर्माण कार्य अविलंब धरातल पर उतारा जाय।
