12 घंटे का योग दुर्लभ योग बना
(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर :पद्मक योग शीर्ष कृष्ण पक्ष प्रतिपदा गुरुवार को दोपहर में 2:52 से रात्रि 3:28 तक लगातार 12 घंटे तक यह योग रहेगा ।पद्म पुराण ,विष्णु पुराण ,मत्स्य पुराण ,अग्नि पुराण ,ब्रह्म पुराण ,पुष्कर महात्म्य में वर्णित बताया गया है।
पंडित कैलाश नाथ दाधीच ने बताया कि सूर्य विशाखा नक्षत्र में तुला राशि पर चंद्रमा कृति का नक्षत्र पर वृषभ राशि पर होने पर यह योग बनता है ।इस बार तिथि क्षय होने से कार्तिक शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को यह योग नहीं बनाकर मृग चला स्नान के साथ यह योग दुर्लभ ज्योतिष वेद ,शास्त्रों पुराण के अनुसार अद्भुत योग है।
यह जनमानस भारतवर्ष के लिए राजस्थान प्रदेश के लिए सर्वश्रेष्ठ योग बना है ,इस योग में तीर्थ गुरु पुष्कर राज में स्नान करने से परिक्रमा करने से दान ,पुण्य ,हवन ,पूजन करने से ब्रह्म सावित्री ,ब्रह्म गायत्री के दर्शन करने से अक्षय गुणनफल लिखा है ।ऐसे योग बहुत कम बनते हैं इस बार 12 घंटे का योग दुर्लभ योग बना है ।
