पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का एनडीए के समर्थकों द्वारा गर्मजोशी से किया गया स्वागत

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

मांझी। छपरा-सिवान मार्ग से होकर सिवान जाने के क्रम में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का जगह-जगह रालोमो व एनडीए के समर्थकों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सारण जिलाध्यक्ष अशोक कुशवाहा व प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश कुशवाहा आदि के साथ बड़ी तादाद में वाहनों के काफिले के साथ पियानो पोखरा पहुंचने पर पार्टी के जलालपुर प्रखंड अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह के नेतृत्व में समर्थकों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

वहीं दाउदपुर पहुंचने पर पार्टी के मांझी प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार राय के नेतृत्व में लोगों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस क्रम में पंचायती राज मंत्री ने दाउदपुर में स्थापित बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। इस दौरान मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि बिहार सरकार पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार सृजन, आंतरिक आय बढ़ाने तथा सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता लाने समेत हर क्षेत्र में विकास के लिए पूरी गम्भीरता से काम कर रही है। उन्होंने लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी।

- Sponsored Ads-

पियानो व दाउदपुर में स्वागत के मौके पर अवध किशोर सिंह, पंकज कुमार सिन्हा, रामवृक्ष यादव, पुण्यदेव सिंह, रवींद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह, लालू यादव, रिजवान मियां, पवन राम, प्रमोद मिस्त्री, राजेश प्रसाद, शैलेश पटेल, राजीव राजभर, विद्यापति सिंह, मंजय कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment