भागलपुर: भाजपा की क्षेत्रीय बैठक में 19 अप्रैल को तीन जिलों के पार्टी के पदाधिकारी, सांसद, विधायक आदि पार्टी जिला कार्यालय में होंगे शामिल

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

*भाजपा की क्षेत्रीय बैठक में 19 अप्रैल को तीन जिलों के पार्टी के पदाधिकारी, सांसद, विधायक आदि पार्टी जिला कार्यालय में होंगे शामिल।*

भागलपुर, बिहार न्यूज लाइव। आगामी 19 अप्रैल को भागलपुर में भाजपा की क्षेत्रीय बैठक होगी इसकी तैयारी को लेकर रविवार को खलीफाबाग चौक स्थित ठाकुर बाड़ी मैं जिला अध्यक्ष संतोष साह की अध्यक्षता में बैठक हुई।

- Sponsored Ads-

 

भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्रीय बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री आदरणीय भिखूभाई दलसानिया, प्रदेश सह प्रभारी,प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी कुशवाहा,सहित भागलपुर, बांका, नवगछिया जिले के भाजपा प्रभारी, संयोजक के साथ मंच मोर्चा के अध्यक्ष व कार्यकर्ता शामिल होंगे।

जिलाध्यक्ष ने क्षेत्रीय बैठक के निमित्त कार्यशैली तैयार की तथा कार्यकर्ताओं के समक्ष इसको साझा किया और और विभिन्न जिम्मेवारी कार्यकर्ताओं में सौंपी, सभी कार्यकर्ताओं को आयोजन सफल बनाने हेतु बैठक की तैयारी में जुटने का आग्रह किया।

 

इस बैठक में जिला महामंत्री अभय घोष सोनू,योगेश पांडे, विजय कुशवाहा, उपाध्यक्ष उमाशंकर,राज किशोर गुप्ता,जिला मंत्री मनीष दास,राजेश टंडन, सुनीता गोस्वामी,जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती यादव, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश साह,जिला ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमरदीप शाह, विजय मिश्रा मंडल अध्यक्ष निरंजन चंद्रवंशी, सबौर नगर पंचायत अध्यक्ष दीपशिखा,रितेश कुमार,वरिष्ठ नेता निरंजन शाह,प्रणव दास सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।इस बैठक की जानकारी जिला मिडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने दी।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article