अररिया: भरगामा में चिकित्सक की लापरवाही से मरीज की हुई मौत…..

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

फोटो कैप्शन: आक्रोशित परिजन व ग्रामीण।

वरीय संवाददाता अंकित सिंह।

- Sponsored Ads-

बिहार न्यूज़ लाइव अररिया डेस्क:  अररिया। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भरगामा में कार्यरत चिकित्सक के मनमानी के कारण कथित रुप से भरगामा प्रखंड क्षेत्र के भरगामा पंचायत के वार्ड संख्या 05 निवासी शंभू विश्वास उम्र 45 वर्ष की मौत ईलाज के दौरान हो गया। शंभू विश्वास के मौत के बाद परिजन एवं ग्रामीणों ने घंटो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भरगामा में बबाल काटा।

 

जबकि अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक सहित कर्मी अस्पताल से फरार हो गया। घटना 25 अगस्त शुक्रवार की है। परिजनों के मुताबिक भरगामा प्रखंड के भरगामा पंचायत के वार्ड संख्या 05 निवासी शंभू मंडल अहले सुबह गाय दुहने के लिए बैठा। इसी क्रम में उन्हें चक्कर आने लगा। और अनियंत्रित होकर गिर गया। परिजनों ने जब देखा तो उन्हें उठाकर बैठाया। परिजनों ने लगातार भरगामा अस्पताल में एम्बुलेंस मंगवाने को लेकर फोन किया। मगर फोन रिसीव करने वाला कोई नहीं था। परिजनों का आरोप है इसी क्रम में भरगामा स्वास्थ्य विभाग की चार चक्का वाहन गुजर रही थी। हमलोगों के द्वारा रोकने पर नहीं रोका गया। अस्पताल से ऐंबुलेंस नहीं पहुंचने पर आनन-फानन में ऑटो से मरीज को अस्पताल लाया गया।

 

अस्पताल में एक भी चिकित्सक मौजूद नहीं था। अस्पताल के कर्मी को कहने के बाद कर्मी द्वारा शंभू विश्वास का जांच किया गया। परिजनों के मुताबिक जांचोपरांत पता चला की शंभू विश्वास जिंदा है। परिजनों का कहना है शंभू विश्वास को ऑक्सीजन की आवश्यकता थी। चिकित्सक नहीं रहने के कारण शंभू विश्वास को ऑक्सीजन नहीं लगाया जा सका। जिसके कारण शंभू विश्वास का मौके पर अस्पताल में ही मौत हो गया।

 

परिजनों सहित वार्ड सदस्य मुरलीधर साह उर्फ मुन्ना साह,अच्छेलाल विश्वास,मनोज विश्वास कैलू,मंडल इन्द्र जीत उर्फ अजीत विश्वास आदि का कहना है भरगामा अस्पताल के कर्मचारियों एवं डॉक्टरों के मनमानी एवं लापरवाही के चलते शंभू विश्वास का मौत हुआ है। उपरोक्त लोगों ने डीएम से भरगामा अस्पताल में कार्यरत लापरवाही एवं मनमानी करने वाले डॉक्टर पर उचित कार्रवाई करने का गुहार लगाया है। वहीं डीएम इनायत खां ने बताया कि मामले में सिविल सर्जन से रिपोर्ट मांगा गया है रिपोर्ट आने के बाद दोषी डॉक्टर पर उचित कार्यवाही किया जायेगा।

 

 

- Sponsored Ads-
Share This Article