पटना:जनता दरबार कई शिकायतें सुनकर अचंभित हो गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,विभागीय मंत्री को फोन लगाने के बदले कर्मचारी ने दूसरे विभाग के मंत्री विजय चौधरी को लगा दिया फोन

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 3 हफ्ते के बाद एकबार फिर से जनता दरबार (CM Janta Darbar) लगाया है, जहां वे प्रदेश की जनता की समस्याओं से रू-ब-रू हो रहे हैं। पहले के जैसे ही ऑन द स्पॉट निपटारा भी कर रहे हैं। इस दौरान वे जनता की समस्याओं को सुलझाने के लिए मंत्रियों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं।

सीएम नीतीश कुमार का जनता दरबार आज 11 बजे से शुरू हो गया है। वही ​​​​​किशनगंज से आए हुए एक फरियादी उमेश दास ने मुख्यमंत्री से 2021 में दर्ज केस में कोई कार्रवाई नहीं होने की शिकायत की।शिकायतकर्ता की बातें सुनकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचंभित रह गये और उन्होंने अधिकारियों से सवाल पूछ दिया कि आखिरकार धानुक जाति का जाति प्रमाण-पत्र क्यों नहीं बन रहा है। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन लगाया और कहा कि जाति प्रमाण-पत्र क्यों नहीं बन रहा। तुरंत देखिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने प्रधान सचिव दीपक कुमार को बुलाया और कहा कि क्या हो रहा है? धानुक जाति का प्रमाण-पत्र बनाने में क्या दिक्कत है। हम तो आपको सब देखने के लिए कहे हुए हैं।

 

फरियादी की शिकायत को सुनकर नीतीश कुमार ने फोन लगाने को कहा। फोन लगाने वाले कर्मी परेशान दिखे। इसके बाद सीएम ने कहा कि विभागीय मंत्री को फोन लगाओ… बस क्या था। इसके बाद फोन लगाने वाले कर्मी ने मंत्री विजय चौधरी को फोन लगा दिया।फिर मंत्री विजय चौधरी हंसने लगे। इसके बाद सीएम ने पूछा कि किसे फोन लगाए हैं…जवाब में मिला मंत्री विजय चौधरी जी को। इसके बाद नीतीश कुमार ने कहा कि उनको क्यों लगा दिए। इस विभाग के यही मंत्री हैं क्या। फिर गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन लगाया गया।

- Sponsored Ads-

वहीं, सुपौल से आई पूर्णिमा कुमारी ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से पति ने दहेज के लालच में मुझे और मेरी बेटी को छोड़ दिया है। इसके बाद तुरंत सीएम नीतीश ने संबंधित विभाग के अधिकारी को फोन किया। साथ ही कहा कि इस मामले को जल्द दिखाइए। सीएम ने कहा कि वह टीचर भी है तो इस पर तो संबंधित शिक्षा विभाग को भी कार्रवाई करनी चाहिए।

जनता दरबार में सहरसा से एक महिला फरियादी की शिकायत को सुन सीएम नीतीश ने गृह विभाग के प्रमुख सचिव डॉक्टर एस सिद्धार्थ को तलब किया। मुख्यमंत्री ने सचिव को फोन करके कहा कि देखिए यह बच्ची है। इसका पति इसको घर से निकाल दिया है। इसकी एक बच्ची भी है। कितनी कम उम्र है इसकी। जल्द दिखाइए इसको।

3 हफ्ते के बाद लगा है  जनता दरबार

सीएम नीतीश कुमार का जनता दरबार तीन हफ्ते के बाद एक बार फिर से सोमवार को लगेगा। पिछला जनता दरबार 14 सितंबर को लगा था। इसमें मुख्यमंत्री ने कुल 72 फरियादियों की शिकायत सुनी थी। उसका समाधान भी किया था।

- Sponsored Ads-

Share This Article