पटना :राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि मनाई गई

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

पटना : राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में लोक नायक जयप्रकाश नारायण जी की पुण्यतिथि माननीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री उदय नारायण चैधरी जी की अध्यक्षता में मनाई गयी। इस अवसर पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

इस अवसर पर श्री चैधरी ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जीवन पर्यन्त लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं भ्रष्टाचार से लड़ते रहे। वे युवाओं के प्रेरणा-श्रोत रहे। लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी सम्पूर्ण क्रांति के नारा के साथ सत्ता परिवर्तन भी कराया। सम्पूर्ण क्रांति में सात क्रांतियाँ शामिल है: राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक, शैक्षणिक व आध्यात्मिक क्रांति। इन सातों क्रांतियों को मिलाकर सम्पूर्ण क्रान्ति होती है। जयप्रकाश बाबू का सम्पूर्ण क्रांति का नारा आज भी प्रासंगिक है।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालों में पूर्व सांसद श्री विजय कृष्ण, राष्ट्रीय महासचिव श्री बीनू यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ तनवीर हसन, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, विधायक मो निहालुद्दीन, श्री राजवंशी महतो, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, श्री अरुण कुमार यादव, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी श्रीमती मुकुंद सिंह, महासचिव फैयाज आलम कमाल, श्री प्रमोद कुमार राम, डॉ कुमार राहुल सिंह, खुर्शीद आलम सिद्दीकी, श्री बल्ली यादव, श्री संजय यादव, श्री निर्भय अंबेडकर, भाई अरुण कुमार, डॉ प्रेम कुमार गुप्ता, श्री राजेश पाल, महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी, संतोष कुमार भारती, शेषनाथ सिंह यादव, चंदेश्वर प्रसाद सिंह, उपेंद्र चंद्रवंशी, लालदेव प्रसाद यादव, गणेश कुमार यादव, दिलीप कुमार दिवाकर, उत्तम मेहता ,अफरोज आलम ,रामनरेश प्रसाद चैरसिया, दिनेश कुमार राम, हरेंद्र कुमार सिंह, गुलाम मुस्तफा सहित अन्य गणमान्य नेतागण शामिल थे।

- Sponsored Ads-

Share This Article