पटना: परसा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के चौथे दिन महिला कबड्डी कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 

 

बिहार न्यूज लाइव पटना डेस्क: परसा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के चौथे दिन महिला कबड्डी कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

फोटो

- Sponsored Ads-

 

परसा:-श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर चौथे दिन उच्चतर विद्यालय परसा मे श्रीकृष्ण पूजा समिति द्वारा महिला कबड्डी प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में त्रिशूल स्पोर्ट्स एकेडमी परसा सारण बनाम मार्ग दर्शन एकेडमी सिवान के महिला खिलाडियों के बीच कबड्डी खेल शानदार प्रदर्शन किया गया । वही मार्गदर्शन एकेडमी सिवान टीम के खिलाड़ियों ने 25 अंको से जीत हासिल कर कप पर कब्जा जमा लिया ।

 

 

 

 

 

इस दौरान वातावरण श्रीकृष्ण के जयकारों और गीतों से गूंज रहा था । विजेता व उपविजेता महिला खिलाडियों को मुख्य अतिथि अर्जुन सिंह,विकास कुमार सिंह तूफान कुमार सिंह,पूजा समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार राय डा. संजय कुमार राय, ओम प्रकाश राय,कुमार संजीव,पंकज कुमार , वार्डपार्षद सुधांशु कुमार ने सयुक्त रूप से विजेता व उप विजेता टीम के कैप्टन को कप प्रदान दिया। वही श्रीकृष्ण पूजा समिति सदस्यों द्वारा मैन आफ द मैच त्रिशूल टीम के कंचन कुमारी,कोमल कुमारी, व सपना कुमारी सहित अन्य खिलाड़ियों को मेडल,जर्सी देकर प्रोत्साहित किया गया।वही महिला कबड्डी खेल देखने के लिए दर्जनों गांव के हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।

 

 

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article