समस्तीपुर: बकरीद पर्व को लेकर खानपुर प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 बिहार न्यूज़ लाईव समस्तीपुर डेस्क:   अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बकरीद पर्व को लेकर शनिवार को अपर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल हुए।शांति समिति बैठक के दौरान अपर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने जनप्रतिनिधियो एवं गणमान्य लोगों से कहा कि दिनांक-17/6/2024 से 19/6/2024 तक बकरीद पर्व में शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील किया।शांति समिति बैठक के दौरान अपर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील जगहों पर बकरीद पर्व को लेकर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल भी तैनात की जायेगी तथा पूरे थाना क्षेत्र में पुलिस गस्ती भी जारी रहेगी।

- Sponsored Ads-

 

एंव असामाजिक तत्वों,नशेड़ियों,शराब कारोबारियों पर विशेष नजर रखी जायेगी।अगर बकरीद पर्व में किसी भी तरह का थाना क्षेत्र में कहीं भी कोई अफवाह फैलाये तो इसकी तुरंत सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दें।ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।वही शांति समिति बैठक के मौके पर अपर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार,एएसआई अजय कुमार दुवे,एएसआई अभिषेक कुमार,पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह,डॉ0 इसहाख,जदयू जिला उपाध्यक्ष सूर्य नारायण यादव,समाज सेवी नेता रविन्द्र कुमार राय,पूर्व सरपंच अरविंद राय,सरपंच अशोक कुमार राय, त्रिपुरारी झा,जयराम सहनी, रामाधार चौधरी,के अलावे प्रखंड क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article