- Sponsored Ads-
(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर/ पुष्कर में पेंशन समाज अपने बैनर तले वित्त मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा पेंशनरों के विरुद्ध जारी वैधता अधिनियम 2025* को वापस लेने के सम्बन्ध में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा एवं प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी को दिया जाएगा ।
यह जानकारी देते हुए पेंशन समाज के अध्यक्ष श्रीकांत काला ने कह कि सरकार पेंशनरों को कमजोर समझकर उनके हितों पर कुठाराघात कर रही हे । हमे एकजुटता का परिचय देना है । जिसके लिए संघर्ष सफलता के रास्ते प्रशस्त करता हे ।
- Sponsored Ads-
काला ने हितों के खिलाफ सरकार की नीति के विरोध में अधिक से अधिक संख्या में प्रातः 11 बजे उपखंड कार्यालय पर आवश्यक रूप से पहुँचने की अपील की है ।
- Sponsored Ads-
