अररिया: जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों ने दी बधाई

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 

 

बिहार न्यूज़ लाईव अररिया डेस्क: अंकित सिंह,भरगामा/अररिया.

राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर गोपाल कृष्ण कुमार चंदन ने धनगड़ा गांव निवासी विजय सिंह यादव को किसान प्रकोष्ठ का अररिया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है. श्री यादव को किसान प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष पद मिलने से जिले के पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर विजय सिंह यादव ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव,प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह,पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर गोपाल कृष्ण कुमार चंदन का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है,वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे. विजय सिंह यादव के इस नियुक्ति से पूरे अररिया लोकसभा क्षेत्र के राजद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है. श्री यादव के इस नियुक्ति की समाचार जैसे हीं राजनीतिक गलियारों से होता हुआ आम जनतातक पहुंचा सभी तरफ खुशी की लहर दौड़ पड़ी. उनके निवास स्थान पर बधाई देने वालों का ताता लग गया. नेताओं व आम कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहर निवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए अध्यक्ष बनने की बधाई दी तथा सरआखों पर बिठाया. भारी संख्या में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं तथा पार्टी नेताओं ने विजय यादव को फूल मालाओं से स्वागत किया. इस मौके पर पूर्व सांसद सरफराज आलम ने बधाई देते हुए कहा कि राजद पार्टी कर्मठ वर्करों की कद्र करती है और पार्टी के लिए दिन रात मेहनत करने वालों को हीं ऐसी महत्वपूर्ण पदों पर नवाजा जाता है.

- Sponsored Ads-

 

 

वहीं जोकीहाट विधायक सह पूर्व मंत्री शाहनवाज आलम ने कहा कि विजय सिंह यादव को जिलाध्यक्ष बनने से अररिया का मान बढ़ा है वे निश्चित तौर से पार्टी को बुलंदियों पर पहुंचाएंगे. इस मौके पर राजद जिलाध्यक्ष मनीष यादव,अविनाश आनंद,अरुण यादव,अविनाश मंगलम,प्रमोद नारायण यादव,राजेश यदुवंशी,रामनारायण विश्वास,टीपू यादव,कलानंद शर्मा,मयंक पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने विजय सिंह यादव को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

 

 

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article