जयपुर: जनता ने सांप्रदायिक राजनैतिक को ठुकराया-गहलोत .

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज लाईव / जयपुर/(हरिप्रसाद शर्मा) कर्नाटक रुझानों में कांग्रेस बहुमत के बाद देशभर में कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्नाटक की जीत पर खुशी जाहिर की और कहा कि कर्नाटक की जनता ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है।

कर्नाटक कांग्रेस को मिली बढ़त के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। गहलोत ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है।

- Sponsored Ads-

अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में जो माहौल दिखा था ।आज उसी का नतीजा कर्नाटक के चुनाव परिणाम में स्पष्ट दिख रहा है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शानदार अभियान चला कर किया। कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है। आने वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी इसकी पुनरावृत्ति होगी।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article