भागलपुर: अकबरनगर के लोगों ने सुना भारत संकल्प यात्रा का सन्देश

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाइव भागलपुर डेस्क: अकबरनगर :

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंर्तगत संकल्प रथ मंगलवार को अकबरनगर के इंग्लिश चिचरौंन गांव पहुंचा। जहां पर ग्राम मुखिया खुशबू रानी व उपमुखिया प्रभाकर कुमार सिंह समेत कई ग्रामवासियों ने एलईडी वैन के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जाना। विकसित भारत की योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड वीडियो संदेश लेकर मंगलवार को एलईडी वैन ग्राम इंग्लिश चिचरौंन पहुंचते ही लोगों को भीड़ उमड़ पड़ी।

- Sponsored Ads-

 

इस मौके पर बाल विकास, कृषि विभाग के लोगों ने स्टाल लगाकर लोगों को जानकारी दी। साथ ही मौके पर विकसित भारत को लेकर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अधिकारियों द्वारा लोगों को जागरूक किया गया और कहा गया कि वह इन परियोजनाओं का लाभ उठाते हुए विकास कर सकते हैं। कृषि व टेक्नोलॉजी मंत्रालय से ड्रोन टेक्नोलॉजी के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article