जयपुर: जनता ने भाजपा की हैट्रिक के लिए किया मतदानः सीपी जोशी

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

*प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर भाजपा को मिल रही बढ़त,

 बिहार न्यूज़ लाईव  जयपुर. डेस्क: (हरिप्रसाद शर्मा)लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण के मतदान के साथ राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को चुनाव संपन्न हुए। प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश के मतदाताओं का आभार जताया।

- Sponsored Ads-

 

प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि ‘‘मोदी है उम्मीद, मोदी है विश्वास’’ इसलिए मोदी साथे है आपणो राजस्थान। लोकतंत्र में जनता द्वारा जनता के लिए सरकार चुनी जाती है और आज प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटियों पर विश्वास जताते हुए तीसरी बार हैट्रिक लगाने का काम पूरा कर दिया। मतदान के बाद हम विश्वास से कह सकते हैं कि प्रदेश की सभी 25 सीटों पर कमल खिलेगा। लोकतंत्र के अनुष्ठान में जिस प्रकार आमजन ने आगे आकर बड़ी संख्या में मतदान किया है, उसके लिए प्रदेश की जनता का अनंत आभार प्रकट करता हूं।

 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश में 19 अप्रैल को हुए लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी का असर दिखा था। वहीं दूसरे चरण के मतदान में प्रदेश की जनता ने पीएम मोदी के आह्वान ‘‘पहले मतदान फिर जलपान’’ को ध्येय मानकर बढ़ चढ़कर मतदान किया। मतदान प्रतिशत को देखकर यह कहा जा सकता है कि प्रदेश की जनता ने चिलचिलाती धूप में भी मतदान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

 

जनता के इस उत्साह के लिए भाजपा प्रदेश के मतदाताओं का अभिनंदन करती है। आगामी 4 जून को लोकसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद एक बार फिर से देशभर में बड़ा जश्न मनाया जाएगा और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास पथ पर आगे बढ़ेंगे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article