जिलाधिकारी ने संभावित बाढ़ की तैयारियों का किया निरीक्षण

Rakesh Gupta
फोटो: बाढ़ संभावित इलाकों में रह रहे लोगों से संवाद करते डीएम व अन्य।
- Sponsored Ads-

अंकित सिंह

अररिया। जिला पदाधिकारी अनिल कुमार द्वारा संभावित बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों का जायजा लेने के उद्देश्य से बुधवार को सिकटी एवं पलासी प्रखंड का निरीक्षण किया। इस क्रम में सभी तकनीकी पदाधिकारी उनके साथ थे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तटबंधों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाय तथा कहीं भी कटाव या रिसाव की सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जाय।

- Sponsored Ads-

उन्होंने स्थानीय प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने तथा राहत एवं बचाव सामग्री की उपलब्धता हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने बाढ़ संभावित इलाकों में रह रहे लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

जिलाधिकारी ने कहा कि समय रहते सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं,ताकि लोगों को बाढ़ की स्थिति में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। वहीं निरीक्षण के क्रम में हीं उन्होंने युवाओं,महिलाओं एवं प्रथम बार वोट देने वाले नागरिकों से विशेष रूप से अपील किये कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के दौरान सभी आवश्यक सुविधाएं एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है,ताकि मतदाता निर्भीक होकर मतदान केंद्र पर पहुंच सकें। निरीक्षण के दौरान अररिया अनुमंडल पदाधिकारी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-

Share This Article
Leave a Comment