छपरा को नई दिशा देने वाले डीएम अमन समीर ने कार्यभार सौंपा, वैभव श्रीवास्तव बने सारण के 59वें जिलाधिकारी

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

विकास की तेज रफ्तार: अमन समीर ने सौंपा प्रभार, नए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने संभाली कमान


छपरा। जिले के 59वें जिलाधिकारी के रूप में गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में प्रशासनिक गरिमा के साथ पदस्थापना कार्यक्रम संपन्न हुआ। पूर्व जिलाधिकारी अमन समीर ने अपना प्रभार नव पदस्थापित जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, भारतीय प्रशासनिक सेवा, को सौंप दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी चेंबर में दोनों अधिकारियों की उपस्थिति में औपचारिक दस्तावेज हस्तांतरण किया गया। इस महत्वपूर्ण मौके पर कई विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे और हस्तांतरण प्रक्रिया के साक्षी बने।

- Sponsored Ads-


अमन समीर का कार्यकाल सारण के विकास इतिहास में एक उल्लेखनीय अध्याय के रूप में दर्ज किया जाएगा। उनके नेतृत्व में छपरा ने न केवल नई दिशा पाई, बल्कि कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की गति भी तेज हुई। उनके प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय बस सेवा की स्वीकृति , समाहरणालय परिसर में जी-5 बिल्डिंग का निर्माण की स्वीकृति , तथा डबल डेकर पुल परियोजना को अभूतपूर्व गति मिली। इसके साथ ही खनुआ ड्रेनेज नाला निर्माण और उस पर सड़क निर्माण जैसे वर्षों से लंबित महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दी गई तथा स्वीकृति दिलाने में अहम भूमिका निभाई गई। अमन समीर के नेतृत्व में छपरा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में चल रहे निर्माण कार्यों में भी निरंतर प्रगति दर्ज की गई। सुदूर ग्रामीण इलाकों में अनेक विकास योजनाओं को न सिर्फ गति मिली, बल्कि उनके निष्पादन में भी पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की गई।


अमन समीर का कार्यकाल प्रशासनिक संवेदनशीलता, जवाबदेही और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा है। लंबे समय तक जिला प्रशासन की कमान संभालने के कारण वे आम लोगों के बीच एक लोकप्रिय और परिश्रमी जिलाधिकारी के रूप में पहचान स्थापित कर चुके हैं।
जिलावासियों के बीच यह भावना स्पष्ट दिखाई दी कि उनके नेतृत्व में छपरा ने सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए। कई योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए उन्हें साकार करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई, जिसके लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे।


कार्यभार ग्रहण करते ही नव पदस्थापित जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव से जिलेवासियों को नई ऊर्जा और नई कार्यशैली की उम्मीदें जुड़ गई हैं। जिले के प्रशासनिक ढांचे में यह बदलाव विकास यात्रा को और मजबूत करेगा, ऐसी उम्मीद शहर वासियों ने जताई है।सारण जिला अब एक नए अध्याय में प्रवेश कर चुका है, जहां पुराने अनुभव और नई उम्मीदें मिलकर विकास की निरंतर धारा को आगे बढ़ाएँगी।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment