अर्जुन कुमार झ समस्तीपु खानपुर प्रखंड कार्यालय परिसर व अंचल कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी प्रिया आर्यन ने जलवायु परिवर्तन के लिये पौधा रोपण किया।वही पौधा रोपण के क्रम में बीडीओ विजय कुमार चंद्रा ने कहा कि बदलते मानसून में पेड़ पौधा लगाना अति आवश्यक है।पेड़ पौधे छाया प्रदान करता है।और वातावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखता है।
हर लोगो को मानसून के समय में पेड़ पौधा लगाना चाहिये।वही सीओ प्रिया आर्यन ने कहा कि पृथ्वी और प्रकृति को संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़ पौधा का होना जरूरी है। पेड़ पौधे वातावरण को स्वच्छ संतुलित बनाए रखती है।पौधा रोपण के मौके पर बीपीआरओ संजीव कुमार ने कहा प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन काल में कम से कम एक सौ पेड़ पौधे लगाना चाहिए।

यह पेड़ पौधा हमें स्वच्छ प्राणवायु प्रदान करता है।इस लिये क्षेत्र के सभी लोगो को कम से कम एक सौ पेड़ पौधा लगाना चाहिये।ताकि स्वच्छ वायु मिल सके।वृक्षा रोपण अभियान में सम्लित प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा,सीओ प्रिया आर्यन,बीपीआरओ संजीव कुमार,आवास पर्यवेक्षक चंदन कुमार,पंचायत सचिव राज कुमार,पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा,सोनू कुमार, संतोष कुमार,मनीष,सुमन कुमार ने छायादार पेड़ पौधारोपण में शामिल थे।
