सारण: पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया गया – बांटे गए फल व कपड़े….

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 

फोटो 04 फल व कपड़े वितरित करती  जिप की उपाध्यक्ष

 बिहार न्यूज़ लाइव सारण डेस्क: इसुआपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73 वें जन्मदिन के मौके पर जिला परिषद की उपाध्यक्ष सह स्थानीय जिला पार्षद प्रियंका सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी इसुआपुर के परिसर में मोदी का जन्मदिन मनाय। इस मौके पर अस्पताल में जन्मे नवजात शिशुओं को कपड़े दिए गए।साथ ही उनकी माताओं को कपड़े और मिठाइयां दी गई। तीज ब्रर्तियों को भी कपड़े दिए गए। 

- Sponsored Ads-

 

प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की गई तथा उनके कार्यकलाप की चर्चा की गई। दिल्ली में आज प्रधानमंत्री के द्वारा हस्तशिल्प विश्वकर्मा भवन के उद्घाटन किए जाने पर प्रियंका सिंह ने कहा कि जो कला लुप्त होने के कगार पर था, उसे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा एक व्यवस्थित भवन के रूप में जनमानस को प्रदान किया गया। साथ ही कहा कि आज प्रधानमंत्री का ही देन है कि हम लोग फ्री का राशन ले रहे हैं।

 

प्रधानमंत्री किसान निधि जो सारे  जनमानस को आज मुहैया हो रहा है,यह सब उन्हीं की देन है। इस मौके पर भाजपा नेता धीरज सिंह, डॉक्टर तूलिका कुमारी,  सीएचसी कमीऀ प्रियंवदा कुमारी, नंदकिशोर सिंह,तूफानी सिंह, मंजूर आलम, पप्पू सिंह, फूल कुमारी,  हवाली सिंह, लड्डू खान, अमित सिंह, वीरेंद्र भगत व अन्य गणमान्य लोग थे।

- Sponsored Ads-

Share This Article