जमुई: शहर में पुलिस प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

बिहार न्यूज़ लाईव  मृगांक शेखर सिंह/जमुई डेस्क:जमुई में दुर्गा पूजा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। जमुई के डीएम राकेश कुमार और पुलिस कप्तान डॉ शौर्य सुमन ने शुक्रवार की शाम दलबल के साथ फ्लैग मार्च किया। यह फ्लैग मार्च जमुई शहर के श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम से निकलकर शहर के महाराजगंज होते हुए थाना चौक मसौढ़ी चौक होते हुए बोधवन तलाव तक घुमा। इस दौरान जमुई के जिलाधिकारी राकेश कुमार ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि लोग शांतिपूर्ण और सौहार्द पूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा का त्योहार मनाएं।कहीं से कोई और सामाजिक तत्वों की गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें।आगे उन्होंने बताया की दुर्गा पूजा के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को अफवाह फ़ैलाने वाले असमाजिक तत्वों से कड़ाई से निपटने के निर्देश दिया गया है।

उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों,अंचल अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को भ्रमणशील रहकर तत्परता के साथ कर्तव्य निर्वहन करने का निर्देश दिया।
मोके पर जमुई के पुलिस कप्तान डॉ शौर्य सुमन ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर इलाके के असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी निगाह है। इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बलों की ड्यूटी लगाई गई है।

- Sponsored Ads-

वहीं इलाके में पुलिस गस्ती बढ़ा दी गई है। बता दें कि असामाजिक तत्वों एवं उपद्रवियों को सबक सिखाने की नीयत से निकाले गए फ्लैग मार्च में सैकड़ों सशस्त्र जवान सड़क पर कतार कतारबद्ध होकर चल रहे थे।इस फ्लैग मार्च में जमुई के जिलाधिकारी राकेश कुमार,पुलिस कप्तान डॉ शौर्य सुमन, एसडीओ अभय कुमार तिवारी, एसपी अभियान ओंकार नाथ सिंह, मुख्यालय डीएसपी अभिषेक सिंह,एसडीपीओ सतीश सुमन,सदर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी, जमुई के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री निवास सहित सैकड़ो की संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article