भागलपुर: कजरैली थाना अंतर्गत दो पक्षों के द्वारा मार-पीट की घटना में पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

भागलपुर ,बिहार न्यूज लाईव। सोमवार को
भागलपुर पुलिस का महत्वपूर्ण कदम।बीते शनिवार को दिन के करीब 09:00 बजे कजरैली थाना अंतर्गत पेट्रोल पंप के पास टायर दूकान पर 02 पक्षों के बीच बाजी लगाने को लेकर विवाद हो गया।

 

इसके बाद दोनों पक्षों के द्वारा मार-पीट की घटना को अंजाम दिया गया। फलस्वरूप दोनों पक्षों से कुछ लोग घायल हो गये। भागलपुर पुलिस द्वारा इस संबंध में वरीय पदाधिकारी को जानकारी देते हुए दोनों पक्षों के तरफ से कांड दर्ज किया गया है।वही घटनास्थल पर अतिरिक्त बल की तैनाती व तकनिकी शाखा के मदद से घटना में संलिप्त चार व्यक्तियों की गिरफ्तारी अबतक की गई है। अन्य मुख्य आरोपियों की पहचान हेतु विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

- Sponsored Ads-

इस परिपेक्ष्य में दोनों पक्षों के 25-25 व्यक्तियों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई और स्थिति को नियंत्रित किया गया।

 

गिरफ्तारी में मो0 मोअज्जम,पिता स्व० रउफ, थाना-कजरैली , मो० शहजादा, पिता नूर आलम, सा०+थाना-कजरैली , विनोद यादव, पिता चतुरी प्रसाद यादव, थाना-कजरैली ,संतोष कुमार, पिता दलू यादव थाना-कजरैली को गिरफ्तार किया गया।उल्लेखनीय है कि अनुसंधान जारी है साक्ष्य के अनुसार अग्रतर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article