सारण: पुलिस ने थाना क्षेत्र के ड्यूमाइगढ घाट के समीप से अंग्रेजी शराब लदी एक नौका किया जब्त

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

 

 बिहार न्यूज़ लाईव सारण डेस्क: माँझी। शुक्रवार की रात माँझी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के ड्यूमाइगढ घाट के समीप से अंग्रेजी शराब लदी एक नौका जब्त किया है। माँझी थाने के एएसआई अनिल कुमार के नेतृत्व में गई पुलिस टीम को देखते है तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तस्कर सरयु के रास्ते नाव से शराब की खेप ला रहे थे।

 

सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने नौका से लगभग 144 लीटर अंग्रेजी शराब समेत नौका को जब्त कर लिया है। पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अमित कुमार राम ने बताया कि तस्करों की पहचान कर शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कम्प ब्याप्त है।

- Sponsored Ads-

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article