मुहर्रम पर्व को लेकर थानाध्ययक्ष विपिन कुमार ने अलर्ट मूड में।विभिन्न स्थानों पर पुलिस फोर्स की,की गई तैनाती।

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

थानाध्ययक्ष ने स्वयं पुलिस पदाधिकार व पुलिस फोर्स के साथ किया थाना क्षेत्र का भ्रमन।

Bihar News Live 

- Sponsored Ads-

अर्जुन कुमार झा/समस्तीपुर/खानपुर थाना क्षेत्र में मुहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त है।मुहर्रम पर्व में शांति व्यवस्था के लिये थानाध्ययक्ष विपिन कुमार ने ड्रोन कैमरे से निगरानी करने की प्रयास कर रहे हैं।

 

वही उन्होंने पुलिस पदाधिकारी व पुलिस फोर्स की भी विभिन्न स्थानों पर तैनाती किया हैं।बताते चले कि मुहर्रम पर्व को लेकर खानपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मूड में है।थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सुबह से ही ताजिया जुलूस निकाला जा रहा है।

जिसको लेकर सभी इलाको में चौक चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।वही मोहर्रम पर्व में सुरक्षा को लेकर किसी तरह की चूक न हो।

इसको लेकर खानपुर पुलिस प्रशासन सभी ताजिया जुलूसों की निगरानी कर रहे है।विपिन कुमार ने बताया कि मुहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतेजाम किया है।सभी इलाकों के जुलूसों पर पानी नजर रखी जा रही है।साथ ही थानाध्ययक्ष विपिन कुमार ने कहा कि मुहर्रम पर्व में अफवाह फैलाने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

थाना क्षेत्र भ्रमण टीम में थानाध्ययक्ष विपिन कुमार,सबइंस्पेक्टर मो0 इकरार फारूकी,एएसआई विनय पासवान सहित सैप पुलिस फोर्स व होमगार्ड के जवान शामिल थे।

- Sponsored Ads-

Share This Article