वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ,वैशाली इकाई की बैठक की नई कमिटी में प्रभात कुमार बने अध्यक्ष

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

डॉo संजय (हाजीपुर) स्थानीय सीढ़ी घाट रोड स्थित अन्दरकिला के समीप एक निजी सभागार में वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ,वैशाली इकाई की मासिक गोष्ठी तथा आमसभा वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ के सचिव, नागेन्द्र राय के द्वारा 08 जून 2026 को आहूत की गई । इस बैठक की अध्यक्षता, सुरेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव ने की।

बैठक की शुरुआत में दीप- प्रज्ज्वलन डॉo विमलेंदु कुमार सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ, वैशाली के कर-कमलों से हुआ और मंगलाचरण में कुमारी पायलऔर पल्लवी कुमारी ने सरस्वती वंदना का गायन किया। संचालन रवींद्र कुमार रतन ने की।इस बैठक में सदस्यों के चुनाव समिति का गठन उपस्थित सदस्यों की सहमति से की गई जिसमें निर्वाचन पदाधिकारी की भूमिका सुरेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव ने निभाई। उक्त कार्य में कमल किशोर, गोविन्द कांत वर्मा, रवींद्र कुमार रतन, कृष्ण कुमार सिंह, गोपाल प्रसाद सदस्यों ने सहयोग किया।बैठक में कई वक्ताओं ने अपने- अपने विचार व्यक्त किए।

- Sponsored Ads-

सचिव, नागेन्द्र राय ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसमें आरक्षण, स्वास्थ्य चिकित्सा में सुधार, शहर की साफ-सफाई सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की तो उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से खुशी जाहिर की। इसके बाद चयनित सदस्यों को पुष्पमाला से सम्मानित किया गया। नई कमिटी में अध्यक्ष, प्रभात कुमार, सचिव,नागेन्द्र राय, कोषाध्यक्ष,सोरेंद्र गोपाल प्रसाद, उपाध्यक्ष, त्रिलोकी राय,सह उपाध्यक्ष, पुरुषोत्तम प्रसाद किशोर, कार्यालय सचिव सह संयुक्त सचिव, डॉo पूर्णिमा कुमारी श्रीवास्तव, अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ, सहित कई पदाधिकारी तथा सदस्य चयनित किए गये।

अध्यक्षीय संबोधन में प्रभात कुमार ने कमिटी को सुदृढ़ रखने तथा प्रगति की कामना की और संघ की संचिकाओं के रख-रखाव के लिए नकद राशि प्रदान की जिसपर वरिष्ठ नागरिक सेवा संघ,वैशाली इकाई के उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रशंसा की।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment