पुष्कर में रामकृष्ण मिशन द्वारा प्रभातफेरी – माँ शारदा मंदिर में पूजा

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

(हरिप्रसाद)पुष्कर/ अजमेर :श्री मां शारदा देवी मन्दिर स्थापना की वर्षगांठ के अवसर पर रामकृष्ण मिशन विवेकानंद स्मृति मन्दिर खेतडी के सौजन्य से तीर्थ राज पुष्कर में तीसरे दिन रविवार को तीर्थ राज पुष्कर में भारत सेवा संघ से माता सावित्री देवी पहाड़ के प्रवेश द्वार तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी ।

यह जानकारी देते हुए रामकृष्ण मिशन खेतडी सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद ने बताया कि माता सावित्री देवी पहाड़ पर मां शारदा के मन्दिर में प्रातः 8:30 बजे से विशेष पूजा अर्चना की जायेगी । जिसमें सैकड़ों साधु संत भाग लेंगे ।

- Sponsored Ads-

इस मौक़े पर विशेष पूजा होगी । इस आध्यात्मिक शिविर में क़रीब 150 से अधिक भक्तगण एवं साधु माहात्मा उपस्थिति रहे। भारत सेवा संघ में युवा संत स्वामी जयनाथानन्द के सान्निध्य में मिशन द्वारा मंगला आरती एवं संध्या आरती की गई ।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment