गोपालगंज: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन को किया सम्मानित प्रमोद कुमार पटेल प्रदेश सचिव

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

 

बिहार न्यूज़ लाइव गोपालगंज से दीपक दुबे की रिपोर्ट/गोपालगंज आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस व पर्यटन दिवस पर के अवसर पर जनता दल यूनाइटेड के पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रदेश सचिव प्रमोद कुमार पटेल ने गोपालगंज जिले केप्रथम नागरिक लोकप्रिय सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन जी को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रदेश सचिव श्री पटेल ने कहा कि ने आज जन जन की यही पुकार है!

 

मत ( वोट ) देना हर मतदाता का संवैधानिक अधिकार है।
पर्यटन दिवस पर कहा कि भारत समृद्धि,संस्कृति विरासत को संजोय बिहार में हर किसी के जीवन से जुड़ा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने बिहार को पर्यटन के क्षेत्र में भारत के मानचित्र पर स्थापित किया है।

- Sponsored Ads-

सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है यह हमारा अधिकार भी है और कर्तव्य भी है। लोकतंत्र में सब एक समान है। कार्यक्रम में अमरेंद्र कुमार बारी, अब्दुल अहद,मो0 तौहीद, राधेश्याम सहनी,मो0 इबरार खान, रविंद्र कुमार पटेल, बबन कुमार पटेल, बिरेंद्र प्रसाद पटेल सहित अन्य मौजूद थे।

 

 

- Sponsored Ads-

Share This Article