छपरा में बोले प्रशांत किशोर नीट छात्रा की हत्या में बड़े लोग शामिल

Rakesh Gupta
- Sponsored Ads-

छपरा नगर ।।बिहार के चुनाव में अपनी करारी हार के बाद एक बार फिर वे बिहार के सभी जिलों के भ्रमण पर है और अपने एक दिवसीय दौरे पर छपरा पहुंचे ।उन्होंने अपने दौरे के बारे में बताते हुए कहा की हम एक बार फिर अपने सहयोगियों के साथ राय विचार के साथ मशविरा कर आगे की रणनीति तय करेंगे।वही जब उनसे पूछा गया कि आप जैसा राजनीति का रणनीति कार बिहार के चुनाव में फिसल गया तो इस प्रश्न पर उन्होंने कहा की बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत छपरा पहुंचे, बोले – हम चुनाव जरूर हारे हैं लेकिन हमने कोई बेईमानी या समझौता नहीं किया, हमारा लक्ष्य बिहार को सुधारना है और इसके लिया अधिक मेहनत करेंगे।और बिहार के लोगों को यह समझना होगा कि उनके पास बेहतर विकल्प है।

वही प्रशांत किशोर ने बिहार में होने वाले आगामी पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि यह चुनाव में राजनीति दल चुनाव नहीं लड़ते है लेकिन अगर पार्टी के अंदर राय बनती है तो इसके लिए हमारी रणनीति तय होगी।वही बंगाल प्रदेश में चुनाव को लेकर उन्होंने इस मसले में कुछ भी बोलने से बचते हुए निकल गए।उन्होंने अपनी हार का जिक्र करते हुए कहा की इसके लिए हम सुप्रीम कोर्ट गए।तो सुप्रीम कोर्ट ने कहा की यह हमारे कार्य क्षेत्र में नहीं है।इसके लिए हाई कोर्ट जाइए।और इस मामले में हमने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

- Sponsored Ads-

जबकि प्रशांत किशोर ने NEET छात्रा मामले में दिया बड़ा बयान दिया और बोले की इस मामले में बिहार के कुछ बड़े लोग शामिल हैं, छोटा मामला होता तो SIT इसे सुलझा लेती और CBI जांच कर रही है, हम बच्ची को न्याय दिलाने के लिए पूरी ताकत से खड़े हैं। और जब तक न्याय नहीं मिलता है तब तक हम इस लड़ाई को लड़ेंगे।

- Sponsored Ads-
Share This Article
Leave a Comment